Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

समाचार सारथी डॉट कॉम' में आपका स्वागत है। यह एक ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो आपको निष्पक्ष, संतुलित और विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। हमारी टीम के अनुभवी पत्रकार और समाचार विशेषज्ञ आपको राजनीति, अपराध, योजनाएं और मनोरंजन सहित अनेक विषयों पर जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा नेटवर्क विभिन्न डिजिटल चैनलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत से समाचारों को कवर करता है। हमारी टीम वाणिज्यिक विज्ञापन वीडियो सामग्री बनाने में भी माहिर है।

Images

भारतीय क्रिकेटरों की पत्नी और उनका काम, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Blog Image
116

नई दिल्ली: बड़ी हस्तियों की निजी जिंदगी में फैंस की खूब दिलचस्पी रहती है। आज हम आपको बता रहे हैं भारतीय क्रिकेटरों और उनकी निजी जिंदगी के बार में। टॉप क्रिकेटरों की पत्नी कौन हैं और वो क्या करती हैं।

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा

भारत के शीर्ष क्रिकेटरों में शुमार विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी की। उनकी पहली मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी। अनुष्का बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं, उन्होंने 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इनके दो बच्चे हैं वामिका और अकाया।

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह

कप्तान रोहित शर्मा बेहतरीन बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। दिसंबर 2015 में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह के साथ मुंबई में विवाह किया। रितिका स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर के रूप में काम करती थीं, अब पत्नी और मां की भूमिका के साथ रोहित के ब्रांड एंडोर्समेंट को मैनेज करती हैं।

सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी

बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2016 में देविशा शेट्टी के साथ विवाह किया। इनकी प्रेम कहानी 2012 में मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स में शुरू हुई थी। देविशा ने डांस कोच के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी

क्रिकेटर केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में अथिया शेट्टी के साथ शादी की। फरवरी 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने 2015 में फिल्म 'हीरो' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था।

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा

फिरकी गेंदबाजी के उस्ताद युजवेंद्र चहल दिसंबर 2020 में यूट्यूबर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उनकी प्रेम कहानी लॉकडाउन के दौरान परवान चढ़ी, जब चहल ने धनश्री से डांस सीखना शुरू किया।

Related Post