Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

समाचार सारथी डॉट कॉम' में आपका स्वागत है। यह एक ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो आपको निष्पक्ष, संतुलित और विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। हमारी टीम के अनुभवी पत्रकार और समाचार विशेषज्ञ आपको राजनीति, अपराध, योजनाएं और मनोरंजन सहित अनेक विषयों पर जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा नेटवर्क विभिन्न डिजिटल चैनलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत से समाचारों को कवर करता है। हमारी टीम वाणिज्यिक विज्ञापन वीडियो सामग्री बनाने में भी माहिर है।

Images

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं, देखिए लिस्ट में भारत से कौन शामिल ?

Blog Image
159

नई दिल्लीः खूबसूरती किसी को भी आकर्षित कर लेती हैं। ब्यूटी के साथ टैलेंट हो तो दुनिया दीवानी हो जाती है। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की ये लिस्ट ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल है। हालांकि ये कहना कि सबसे खूबसूरत कौन है, ये बड़ा मुश्किल है लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो वाकई बला की खूबसूरत हैं।



ब्रिटिश अभिनेत्री जोडी कॉमर को गोल्डन रेशियो के मुताबिक दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला माना जाता है। उनका स्कोर 94.52% है।



एंजेलिना जोली जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही प्रतिभाशाली भी हैं। एंजेलिना हॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस हैं।



गैल गैडोट ने एक अभिनेत्री और निर्माता के रूप में फिल्म में अपना नाम बनाने में कामयाबी हासिल की है। आपको जानकार हैरानी होगी कि गैल गैडोट दो साल इजराइली सेना में थीं।



बेला हदीद दुनिया की सबसे मशहूर सुपर मॉडल में से एक हैं। 2016 में उन्हें मॉडल ऑफ़ द ईयर नामित किया गया था। उनका गोल्डन रेशियो स्कोर 94.35% है।



ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की रनरअप रहने के बाद उसी साल विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में की हैं।



प्रियंका चोपड़ा मात्र 18 साल की छोटी उम्र में मिस वर्ल्ड बन गईं थी। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी उन्होंने नाम कमाया है।



दीपिका पादुकोण खूबसूरत होने के साथ बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्होंने तीन फिल्मफेयर सहित कई पुरस्कार जीते हैं।



एशले ग्राहम प्लस साइज फिगर के बावजूद खुद का नाम बनाने में कामयाब रही हैं। अमेरिका के नेक्स्ट टॉप मॉडल में शामिल एशले ने यह साबित करके लोगों का जीवन बदल दिया है कि खूबसूरती सिर्फ दुबले-पतले लोगों तक ही सीमित नहीं है।



मार्गोट रोबी ऑस्ट्रेलियाई मूल की एक अभिनेत्री हैं, उन्हें गोल्डन ग्लोब जैसे कई पुरस्कार मिले हैं और उन्हें अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है।



अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस बियॉन्से नॉलेस की खूबसूरती और आत्मविश्वास हमेशा से चर्चा में रहे हैं।


Related Post