Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

समाचार सारथी डॉट कॉम' में आपका स्वागत है। यह एक ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो आपको निष्पक्ष, संतुलित और विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। हमारी टीम के अनुभवी पत्रकार और समाचार विशेषज्ञ आपको राजनीति, अपराध, योजनाएं और मनोरंजन सहित अनेक विषयों पर जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा नेटवर्क विभिन्न डिजिटल चैनलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत से समाचारों को कवर करता है। हमारी टीम वाणिज्यिक विज्ञापन वीडियो सामग्री बनाने में भी माहिर है।

Chhattisgarh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दिवाली गिफ्ट, 70 लाख महिलाओं के खाते में 651 करोड़ ट्रांसफर

Blog Image
105

रायपुरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी की। इससे प्रदेश की 69 लाख 68 हजार महिलाओं के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपए के हिसाब से कुल 651 करोड़ 37 लाख रुपए जमा हो गए। महतारी वंदन योजना के तहत अब तक प्रदेश की महिलाओं को कुल 5,878 करोड़ 37 लाख रुपए दिए जा चुके हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हितग्राही महिलाओं ममता कश्यप और सत्यवती ध्रुव से बात भी की।


महामहिम से महिलाओं की बात



पुरखौती मुक्तांगन में हुए कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, बस्तर और सरगुजा से पारंपरिक वेशभूषा में लगभग 120 महिलाएं पहुंची थीं। बातचीत के दौरान ममता कश्यप और सत्यवती ध्रुव ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिली राशि से वो अपने बच्चों को लिए राशन खरीदने के साथ ही उनकी जरूरत का अन्य सामान खरीदने के लिए उपयोग करती है। राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें शासन की ओर से मिलने वाली मदद का लाभ उठाकर अपने बच्चों को खूब पढ़ाने-लिखाने और उन्हें अफसर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब बच्चे पढ़ेंगे, तभी परिवार और समाज आगे बढ़ेगा।



दीक्षांत समारोह में महामहिम



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इससे पहले एम्स रायपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 514 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रोफेशनल का काम जिम्मेदारी भरा होता है। ये हमेशा याद रखना होगा कि दया, करूणा और संवेदना मानवीय मूल्य को मजबूत बनाते हैं।


उन्होंने एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लिया और होनहार विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक सहित कुल 1 हजार 439 विद्यार्थियों को डिग्री बांटी। NIT रायपुर में छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि AI की वजह से युवाओं के लिए अवसरों के दरवाजे खुलेंगे।


महामहिम से मुलाकात का सिलसिला



राजभवन में देर शाम तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का सिलसिला चलता रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव सायस विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित कई मंत्रियों और पदाधिकारियों ने महामहिम से आत्मीय मुलाकात की।


Related Post