Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

समाचार सारथी डॉट कॉम' में आपका स्वागत है। यह एक ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो आपको निष्पक्ष, संतुलित और विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। हमारी टीम के अनुभवी पत्रकार और समाचार विशेषज्ञ आपको राजनीति, अपराध, योजनाएं और मनोरंजन सहित अनेक विषयों पर जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा नेटवर्क विभिन्न डिजिटल चैनलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत से समाचारों को कवर करता है। हमारी टीम वाणिज्यिक विज्ञापन वीडियो सामग्री बनाने में भी माहिर है।

Badi Khabar

बीजापुर में 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 24 लाख का था इनाम

Blog Image
28

बीजापुरः सुरक्षाबलों को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर जिले में 24 लाख रुपए के इनामी 6 नक्सलियों सहित कुल 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक राज्य में करीब 450 माओवादी मारे जा चुके हैं, 1,579 को गिरफ्तार किया गया है, और 1,589 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री साय ने इस सफलता का श्रेय सुरक्षाबलों के साहस, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और स्थिर नीति को दिया।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, हमारा छत्तीसगढ़ नक्सल उन्मूलन की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ये संभव हो रहा है सुरक्षाबलों के अदम्य साहस और भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री के पद पर सेवा देने वाले अमित शाह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह के कार्यकाल को देश की आंतरिक सुरक्षा का एक नया युग कहा जा सकता है, जिसमें अनुच्छेद 370 की समाप्ति हो या नक्सलवाद और आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई, सभी फैसले देश को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रहे हैं।



उन्होंने ये भी कहा कि आज बस्तर की तस्वीर बदल रही है। जहां पहले बंदूकें बोला करती थीं, अब वहां विकास की आवाज सुनाई दे रही है। आत्मसमर्पण कर रहे नक्सली अब मुख्यधारा में लौटकर जीवन सुधारने की ओर अग्रसर हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मंशा के अनुरूप, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का मानना है कि इससे आने वाले समय में छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त राज्य बन सकेगा।

Related Post