Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

समाचार सारथी डॉट कॉम' में आपका स्वागत है। यह एक ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो आपको निष्पक्ष, संतुलित और विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। हमारी टीम के अनुभवी पत्रकार और समाचार विशेषज्ञ आपको राजनीति, अपराध, योजनाएं और मनोरंजन सहित अनेक विषयों पर जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा नेटवर्क विभिन्न डिजिटल चैनलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत से समाचारों को कवर करता है। हमारी टीम वाणिज्यिक विज्ञापन वीडियो सामग्री बनाने में भी माहिर है।

Badi Khabar

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव बने मंत्री, सबसे कम उम्र के पार्षद से मंत्रिमंडल तक का सफरनामा

Blog Image
8


रायपुरः छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार में दुर्ग शहर से विधायक गजेंद्र यादव को भी शामिल किया गया है। उन्हें राज्यपाल रमेन डेका ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग दिया गया है। मंत्री बनने के बाद उन्होंने कहा कि ये दायित्व व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामूहिक जीत है। उन्होंने सेवा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ आम लोगों के सपनों को पूरा करने का संकल्प भी लिया।


गजेंद्र यादव का राजनीतिक सफर

  • 15 जुलाई 1978 को दुर्ग में जन्म
  • 1996 में साइंस कालेज दुर्ग से BSc
  • 1998 में भाजपा के वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी
  • 1999 में कचहरी वार्ड से जीता पार्षद चुनाव
  • 2003 में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से MA 
  • 2005 में स्काउट गाइड का राज्य सचिव नियुक्त
  • 2009 में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव
  • 2023 में दुर्ग शहर सीट से विधायक निर्वाचित
  • 2025 में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री


गजेंद्र यादव का जन्म 15 जुलाई 1978 को दुर्ग के एक किसान परिवार में हुआ। उनके पिता प्रांत संघचालक बिसरा राम यादव RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे हैं। 1996 में साइंस कालेज दुर्ग से BSc की पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। 1998 में उन्हें भाजपा ने वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। 1999 में उन्होंने कचहरी वार्ड से चुनाव लड़कर 5 बार के पार्षद और पूर्व उपमहापौर रहे खेमलाल सिन्हा को हराया। इसके साथ ही उन्हों सिर्फ 21 साल की उम्र में अविभाजित मध्यप्रदेश के सबसे कम उम्र का पार्षद निर्वाचित होने रिकॉर्ड बनाया। 2003 में उन्होंने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से MA की उपाधि ली। 2005 में गजेन्द्र यादव को स्काउट गाइड का राज्य सचिव नियुक्त किया गया। वे महज 35 साल की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त होने का गौरव हासिल किया। 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें स्काउट गाइड का सर्वोच्च सम्मान दिया। 2009 में उन्हें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिली। विधानसभा चुनाव 2023 में गजेंद्र यादव ने दुर्ग शहर सीट से बड़ी जीत दर्ज की। गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री बनाए जाने पर समाज और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है।  


Related Post