Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

समाचार सारथी डॉट कॉम' में आपका स्वागत है। यह एक ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो आपको निष्पक्ष, संतुलित और विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। हमारी टीम के अनुभवी पत्रकार और समाचार विशेषज्ञ आपको राजनीति, अपराध, योजनाएं और मनोरंजन सहित अनेक विषयों पर जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा नेटवर्क विभिन्न डिजिटल चैनलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत से समाचारों को कवर करता है। हमारी टीम वाणिज्यिक विज्ञापन वीडियो सामग्री बनाने में भी माहिर है।

Badi Khabar

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब बने मंत्री, जानिए धर्म से सत्ता तक का सफर

Blog Image
2

रायपुरः आरंग विधानसभा सीट से विधायक गुरु खुशवंत साहेब को राज्यपाल रमेन डेका ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में उन्हें कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए वे अनवरत काम करते रहेंगे।  



गुरु खुशवंत साहेब का सफरनामा

  • 27 मार्च 1989 को आरंग के भंडारपुरीधाम में जन्म
  • पिता गुरुबाल दास गोसाई सतनामी समाज के धर्म गुरु
  • इंजीनियरिंग में मास्टर के साथ एमटेक तक की पढ़ाई
  • अखिल भारतीय सतनामी समाज के धर्म गुरु
  • अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश अध्यक्ष
  • 2023 में आरंग विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित
  • 2024 में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष
  • 2025 में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री


गुरु खुशवंत साहेब का जन्म 27 मार्च 1989 को आरंग के भंडारपुरीधाम में हुआ। वे सतनामी समाज के धर्म गुरु गुरुबाल दास गोसाई के पुत्र हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग में मास्टर के साथ एमटेक तक की पढ़ाई की है। अखिल भारतीय सतनामी समाज के धर्म गुरु और अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गुरु खुशवंत साहेब समाजसेवा से निरंतर जुड़े रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में वो आरंग विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। भाजपा की विष्णु देव साय सरकार में उन्हें अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बना कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। गुरु खुशवंत साहेब अब कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास मंत्री बनाए गए हैं। 


Related Post