रायपुरः छत्तीसगढ़ भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की नई टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 13 प्रवक्ता, अलग-अलग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और सह-कार्यालय मंत्री सहित कुल 47 लोगों को स्थान मिला है।
जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वेंकटेश्वर, सतीश लाटिया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गए हैं। यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मारकंडे को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। संध्या परघनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हर्षिता पाण्डेय, विद्या सिदार, ऋतु चौरसिया प्रदेश मंत्री बनाई गई हैं। प्रदेश कोषाध्यक्ष के लिए राम गर्ग को नियुक्त किया गया है। अशोक बजाज को कार्यालय प्रभारी और प्रीतेश गांधी को सह प्रभारी बनाया गया है।
माननीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी की सहमति से, माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @KiranDeoBJP जी ने भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। pic.twitter.com/SO7BP3NKTh
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) August 13, 2025
नई कार्यकारिणी में सांसद संतोष पांडे को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इसके साथ ही देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अमित चिमनानी, शिवनारायण पाण्डेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, शताब्दी पाण्डेय, के.एल. चौहान और उज्जवल दीपक सहित कुल 13 प्रदेश प्रवक्ता होंगे।
राहुल योगराज टिकरिहा को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विभा अवस्थी को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, अशोक साहू को प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, आलोक सिंह ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, डॉ. सनम जांगड़े को प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा, सत्यनारायण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा, मखमूर इकबाल खान को प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बनाया गया है।
किरण देव की नई टीम में अवधेश सिंह चंदेल प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, चुन्नीलाल साहू प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक, हेमंत पाणिग्रही मीडिया संयोजक, मितुल कोठारी सोशल मीडिया संयोजक और सुनील पिल्लई आईटी संयोजक बनाए गए हैं। किरण देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकारिणी की विस्तार से संगठन मजबूत हुआ है और इससे कार्यकर्ताओं के बीच जोश और उत्साह का संचार हुआ है। नई टीम संगठनात्मक मजबूती के साथ जनाधार विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।