Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

समाचार सारथी डॉट कॉम' में आपका स्वागत है। यह एक ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो आपको निष्पक्ष, संतुलित और विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। हमारी टीम के अनुभवी पत्रकार और समाचार विशेषज्ञ आपको राजनीति, अपराध, योजनाएं और मनोरंजन सहित अनेक विषयों पर जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा नेटवर्क विभिन्न डिजिटल चैनलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत से समाचारों को कवर करता है। हमारी टीम वाणिज्यिक विज्ञापन वीडियो सामग्री बनाने में भी माहिर है।

Badi Khabar

कैपिटल सिटी फेज 2 कॉलोनी में भीषण जल संकट, रहवासियों ने किया मटका फोड़ धरना प्रदर्शन

Blog Image
110

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित कैपिटल सिटी फेज 2 कॉलोनी में भीषण जल संकट को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यहां के रहवासी सुबह से ही कॉलोनी के गेट पर बैठ गए। तपती धूप में भी उनका धरना जारी रहा। खाली मटका, जार और बर्तन लिए महिलाओं और पुरुषों ने नगर निगम की नाकामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 



रहवासियों ने कहा कि वे 4 साल से ज्यादा समय से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। आज शांति पूर्ण प्रदर्शन किया गया है लेकिन पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में स्नान-शौच, कपड़े धोने, खाना बनाने और पीने तक के लिए पानी नहीं है। नगर निगम से कई बार लिखित में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में रहवासियों को अब नगर निगम के कार्यालय जाकर ही पानी की दैनिक जरूरतों को पूरा करना पड़ेगा। कार्रवाई नहीं होने पर रहवासी नगर निगम कार्यालय में ही स्नान और कपड़ा धोने जैसे काम कर प्रदर्शन को मजबूर हो जाएंगे। 



सोसाइटी के पदाधिकारी के अनुसार कैपिटल सिटी फेज 2 कॉलोनी में करीब 400 प्लॉट हैं, जिसमें फिलहाल सिर्फ 90 परिवार रहते हैं। जलसंकट की वजह से यहां कोई नहीं रहना चाहता। पानी के लिए परेशान लोग समस्या का समाधान नहीं होते देख अपना घर मकान बेच कर दूसरी जगह शिफ्ट होना चाहते हैं, लेकिन जहां पानी ही नहीं है, वहां कोई खरीदार भी नहीं मिलता। 


कैपिटल सिटी फेज 2 कॉलोनी में जल आपूर्ति के लिए 7 बोरवेल कराए गए थे, जो भूजल स्तर कम होने से बंद होते गए। वर्तमान में 3 बोर से सोसाइटी के निवासियों को करीब 5 से 10 मिनट पानी मिल पाता है। 


पूर्व में नगर निगम ने राशि जमा करवा कर सोसाइटी को एक नल कनेक्शन दिया था। इसके लिए सोसाइटी नगर निगम को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए से ज्यादा का भुगतान करता है। इसके बावजूद इस एकमात्र नल कनेक्शन में महीनों से पानी आना बंद है। जल आपूर्ति सुचारू रूप से किए जाने के लिए नगर निगम को बार बार आवेदन किया गया है। लेकिन आज तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई।  

 


Related Post